Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Uttarakhand Board Exam 2026: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026, 21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, कार्यक्रम जारी

Uttarakhand: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतज़ार खत्म करते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी घोषित कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 20 मार्च 2026 तक चलेंगी।

दो लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेशभर से दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। परीक्षा की तिथियां स्पष्ट होने से छात्रों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अब परीक्षार्थी अपना पूरा ध्यान अंतिम रिवीज़न और तैयारी पर केंद्रित कर सकेंगे।

परीक्षा की शुचिता के लिए कड़े इंतजाम

शिक्षा विभाग और बोर्ड प्रशासन ने नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। डॉ. सती ने बताया कि, जिन केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, वहां सीसीटीवी कैमरों और सचल दलों के जरिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

 प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संकलन के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। प्रश्नपत्रों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए रूट चार्ट तैयार किए जा रहे हैं।

छात्रों के लिए निदेशक का संदे

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए तनाव मुक्त रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बेहतर समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे घर में परीक्षा के अनुकूल वातावरण बनाए रखें।

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश के सभी विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं और प्री-बोर्ड की तैयारियों में भी तेजी आ गई है। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी विस्तृत विषयवार समय-सारणी देख सकते हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !