Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Ranchi News: रांची में पत्रकार पर हमला मामले का खुलासा, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: रांची में पत्रकार के साथ मारपीट और लूटपाट की कोशिश के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

कोकर स्थित सुभाष चौक के पास हुई घटना
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले ऋषभ कुमार और रामगढ़ जिले के मांडू निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है. पत्रकार मुकेश कुमार ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर स्थित सुभाष चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद दोनों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व नकदी छीनने की कोशिश की.

घटना के बाद पीड़ित के बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी.

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दोपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

संवेदनशील मामलों को लेकर प्रशासन गंभीर
पत्रकार पर हुए हमले के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई यह दिखाती है कि संवेदनशील मामलों को लेकर प्रशासन गंभीर है. कम समय में आरोपियों की गिरफ्तारी से न केवल पीड़ित को न्याय की उम्मीद मिली है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !