Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Railway Updates: हाथियों की आवाजाही के कारण कई ट्रेनें रद्द, 7 से 9 जनवरी तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन

Railway Updates: रेलवे प्रशासन ने जंगल क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई लोकल और मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है.यह निर्णय 07 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा.

रेलवे ने बताया कि यह सेक्शन जंगल और हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में आते हैं, जहां हाल के दिनों में झुंड के रूप में हाथियों की मूवमेंट देखी गई है.संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

रद्द की गई ट्रेनें इस प्रकार हैं:

68125/68126
टाटानगर–बड़बिल–टाटानगर (MEMU)

68010/68009/68006/68011
चक्रधरपुर–टाटानगर–खड़गपुर–टाटानगर–चक्रधरपुर (MEMU)

68019/68020
टाटानगर–गुवा–टाटानगर (MEMU)

68043/68044
टाटानगर–राउरकेला–टाटानगर (MEMU)

18176/18175
झारसुगुड़ा–हटिया–झारसुगुड़ा (MEMU)

58151/58152
बड़ामपहाड़–बांसपानी–बड़ामपहाड़ (पैसेंजर)

रेलवे की यात्रियों से अपील 
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें और वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें.स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन सेवाओं की बहाली की सूचना अलग से दी जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !