Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Chaibasa News: चाईबासा में हाथी का आतंक, तीन की मौत

Chaibasa News: चाईबासा में हाथी का आतंक जारी है. बीती रात सोमवार को 10:30 बजे हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कुंदरा बाहदां, कोदमा बाहदां और सामू बाहदां के रूप में हुई है. वहीं, एक बच्ची जिंगीं बाहदां घायल हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला, उड़ीसा रेफर किया गया है.

अब तक कुल 13 लोगों की मौत
इस घटना में अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 6 मौतें गोईलकेरा प्रखंड में हुई हैं. वन विभाग ने मृतक के परिवार को 20,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है और आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे वन विभाग से हाथियों के स्थायी समाधान, निगरानी व्यवस्था और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !