Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Palamu News: तरहसी के मिशिरदोहर गांव में जमीन विवाद में चली गोली, एक युवक घायल

Palamu News: पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के मिशिरदोहर गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार रात हिंसक रूप ले लिया. गांव में अचानक गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई. इस घटना में प्रदीप सिंह नामक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपसी झगड़े के दौरान चतुर्गुण सिंह ने प्रदीप सिंह पर चला दी गोली
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10.30 बजे की है. परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर हुए आपसी झगड़े के दौरान चतुर्गुण सिंह ने प्रदीप सिंह पर गोली चला दी. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना के तुरंत बाद घायल प्रदीप सिंह को परिजन तरहसी स्वास्थ्य उपकेंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एमएमसीएच रेफर कर दिया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई 
सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है. तरहसी थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस हस्तक्षेप और विवादों का कानूनी समाधान ही ऐसी घटनाओं को रोकने का रास्ता
ग्रामीण इलाकों में जमीन विवाद का इस तरह हिंसक रूप लेना लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है. छोटी-छोटी रंजिशें जब कानून हाथ में लेने तक पहुंच जाती हैं तो इसका नतीजा गंभीर आपराधिक घटनाओं के रूप में सामने आता है. समय रहते पुलिस हस्तक्षेप और विवादों का कानूनी समाधान ही ऐसी घटनाओं को रोकने का एकमात्र रास्ता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !