Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Jharkhand Politics: मनरेगा बचाओ अभियान, रांची में कांग्रेस की बड़ी रैली, रोजगार और पलायन के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Jharkhand Politics: मनरेगा बचाओ-रोजगार बढाओ और मनरेगा बचाओ-पलायन रोको के नारों के साथ झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस की ओर से मनरेगा बचाओ अभियान रैली का आयोजन किया गया. 

मनरेगा के स्वरूप में बदलाव कर उसके मूल उद्देश्य को किया गया कमजोर
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक योजना को बचाने का नहीं बल्कि रोजगार के उस अधिकार की रक्षा का संघर्ष है जिससे देश के लाखों गरीब और मेहनतकश परिवारों का जीवन चलता है. आरोप लगाया गया कि मनरेगा के स्वरूप में बदलाव कर इसके मूल उद्देश्य को कमजोर किया जा रहा है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है और मजदूरों को मजबूरी में पलायन करना पड़ रहा है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू राज्य के दौरे पर
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि मनरेगा बचाओ अभियान को राज्य के हर पंचायत हर गांव और हर मजदूर तक पहुंचाया जाएगा. पार्टी ने इस मुद्दे पर निर्णायक संघर्ष का संकल्प दोहराया और कहा कि यह लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी. इधर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू राज्य दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने मनरेगा के नाम में बदलाव के विरोध में निकाले गए पैदल मार्च में भी भाग लिया. उनका झारखंड प्रवास सात जनवरी तक प्रस्तावित है और इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बातचीत करेंगे के. राजू
छह जनवरी को के राजू राजकीय अतिथिशाला मोरहाबादी में पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों तथा जिला पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन बातचीत करेंगे. इस दौरान संगठन की जमीनी स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. सात जनवरी को अपराह्न 2:30 बजे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी. बैठक में जी राम जी बिल के प्रभाव जिलावार जिम्मेदारियों के निर्धारण और आपसी समन्वय को अंतिम रूप देने पर विचार किया जाएगा. साथ ही पूरे राज्य में एकजुट होकर समान संदेश के साथ काम करने की रणनीति तय की जाएगी.

मनरेगा को लेकर कांग्रेस का यह आंदोलन संगठन और जन मुद्दों को जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. रैली के साथ-साथ संगठनात्मक बैठकों से यह संकेत मिलता है कि पार्टी आने वाले समय में रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज करने की तैयारी में है.

रैली ये हुए शामिल
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित पार्टी के कई विधायक-सांसद मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. नेताओं ने मंच से मनरेगा को कमजोर किए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा. इसके साथ ही रैली में रामगढ़ जिला अध्यक्ष सह विधायक ममता देवी सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रमिक मजदूरों के साथ शामिल हुईं. रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों से आए मजदूरों की मौजूदगी रही.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !