फायरिंग की कुल 46 घटनाएं दर्ज
आंकड़ों पर नजर डालें तो फायरिंग की घटनाओं में कमी देखने को मिली है. वर्ष 2024 में जहां फायरिंग की कुल 46 घटनाएं दर्ज की गई थीं, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 30 रह गई है. इसी तरह गृह भेदन के मामलों में भी बड़ा अंतर सामने आया है. वर्ष 2024 में गृह भेदन के 556 मामले सामने आए थे, जो वर्ष 2025 में घटकर 295 हो गए हैं.
संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी
छीनतई की घटनाओं में भी गिरावट दर्ज की गई है. वर्ष 2024 में छीनतई के 78 मामले दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 55 रह गई है. SSP का कहना है कि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के कारण यह संभव हो पाया है.
हालांकि, अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज हुई है. वर्ष 2024 में जहां 75 अवैध हथियार जब्त किए गए थे, वहीं वर्ष 2025 में पुलिस ने 111 अवैध हथियार जब्त किए हैं.
30 तस्करों और नशा कारोबारियों को गिरफ्तार
इसी अवधि में अलग- अलग आपराधिक मामलों में कुल 247 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है. एसएसपी पियूष पाण्डेय ने बताया कि नशे के खिलाफ लगभग एक माह पूर्व विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत अब तक कुल 30 तस्करों और नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे
पुलिस का लक्ष्य नशे के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ना है. कुल मिलाकर, वर्ष 2025 में जमशेदपुर पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने और कानून- व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं. पुलिस का मानना है कि आने वाले समय में इससे भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे.