Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Bihar Crime News: नए साल का जश्न बना मौत की वजह, दरभंगा में दोस्तों ने की अपने ही दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या

Bihar: बिहार के दरभंगा जिले से नए साल के जश्न के बाद सामने आई दोहरे हत्याकांड की एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरभंगा के कबीरचक गांव में दोस्तों के एक समूह के बीच हुआ विवाद इतना हिंसक हो गया कि दो युवकों की जान चली गई।

किसी बात को लेकर विवाद बना मौत का कारण 

जानकारी के अनुसार 1 जनवरी की रात आठ दोस्त मिलकर नए साल का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान मन्ना महतो और बादल मंडल पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने जांच शुरू की

घटना के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने की कोशिश की। मन्ना महतो के शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया, जबकि बादल मंडल के शव को मिट्टी के गड्ढे में दबाकर छुपा दिया गया। परिजनों के द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके दौरान मन्ना महतो का शव खेत से बरामद किया गया।

पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने किया खुलासा

पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने खुलासा किया कि बादल मंडल की भी हत्या की गई है। इसके बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी छोटू उर्फ अनिल कुमार के बेटे की निशानदेही पर मिल्कीचक गांव स्थित एक बगीचे से बादल का शव बरामद किया। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और ऊपर से मिट्टी डालकर छुपाया गया था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस दोहरे हत्याकांड में शामिल कुल आठ दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक बादल मंडल के भाई गुड्डू मंडल ने बताया कि पार्टी के दौरान बादल और ऋतिक के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों की हत्या कर दी गई।

आपसी विवाद को हत्या की वजह

इस मामले पर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले से पर्दा उठेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !