Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-09

Weather report :झारखंड में गर्मी, उमस और हीट वेव से बढ़ेगी परेशानी, 13 मई से फिर बदलेगा

Meta Description

 Weather:रांची-झारखंड की राजधानी रांची में आज दोपहर में मौसम ने करवट ली. तीखी धूप के बीच मौसम का मिजाज बदला और हल्की बारिश हुई. राज्य के दक्षिण-पश्चिम, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तरी मध्य भागों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. शनिवार से गर्मी और उमस की स्थिति रहेगी. 13 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. 13 मई से मौसम फिर बदलेगा. गरज के साथ बारिश हो सकती है.

 
झारखंड में 10 मई से गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ेगी. 13 मई तक हीट वेव चल सकती है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि शनिवार और रविवार को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) में कहीं-कहीं पर गर्मी और उमस की स्थिति रह सकती है. इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग की मानें तो 12 मई को झारखंड के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं हीट वेव चल सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड के बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं पर 13 मई को हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गयी है.
13 मई से झारखंड में मौसम फिर बदलेगा. 15 मई तक मौसम कूल-कूल रहेगा. कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. रांची समेत आसपास के इलाकों में भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !