Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-29

Weather Report: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट,17 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Report: झारखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के 17 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिण पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों (रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले) में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो रेड अलर्ट के बाद दूसरी सबसे गंभीर चेतावनी है।
मौसम केंद्र ने कहा है कि पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों के 12 जिलों (गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि इस्ट-वेस्ट ट्रफ दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों से पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से होते हुए झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ से गुजर रहा है। आने वाले दिनों में इसके असर से झारखंड में बारिश होती रहेगी। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर) के साथ वज्रपात की संभावना है।
मौसम केंद्र ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा। कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.5 सेंटीग्रेड गोड्डा में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रांची में रहा। खूंटी में 16.5 मिमी वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। भारी बारिश के दौरान लोगों को अपने घरों में रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, लोगों को वज्रपात से बचने के लिए भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
झारखंड में भारी बारिश की संभावना है, और मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है और भारी बारिश के दौरान अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है। [1]
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !