Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-29

Heavy rain alert: झारखंड में बारिश को लेकर अलर्ट, अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना

झारखंड में मानसून सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में 2 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आ रही है, जिससे झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है। जलभराव, बिजली गिरने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

राजधानी रांची समेत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग और धनबाद जिलों में ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है।

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और मौसम विभाग द्वारा जारी की जा रही ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !