Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-01

Strong Winds Will Blow In Jharkhand:1 मई को चक्रवात और ट्रफ के असर से झारखंड में चलेंगी तेज हवाएं

Meta Description

 झारखंड के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात होने के भी आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि बृहस्पतिवार 1 मई को जमशेदपुर समेत कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात होने के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने दक्षिणी झारखंड यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी भागों के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 1 मई को गढ़वा, लामू, लातेहार, चतरा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि अगले 5 दिन तक झारखंड में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे के दौरान सिमडेगा, पोटका, मनोहरपुर, आनंदपुर, मझगांव, घाटशिला, कुरडेग, रायडीह, बानो, नोवामुंडी, रनिया, सुजनी, मुसाबनी, नावाडीह, जगन्नाथपुर और लोहरदगा जिले में बहुत हल्के दर्जे से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. लातेहार में आज 1 मिलीमीटर वर्षा हुई. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सबसे अधिक 33.8 मिलीमीटर वर्षा सिमडेगा जिले में हुई.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !