Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-01

Oil Tanker Overturned:तेल टैंकर पलटते ही मची लूट, लोग बाल्टी और केन लेकर दौड़े

Meta Description

 Bihar:  

मोतिहारी- रक्सौल मुख्य मार्ग में कोलकाता से नेपाल की ओर जा रही अहले सुबह एक तेल टैंकर बंगरा गांव के समीप ट्रैक्टर को बचानें के चक्कर में अनियंत्रित होकर रोड़ से निचे खेत में पलट गई। वहीं भरें सोयाबीन के कच्चे टैंकर से तेल गिरने लगा आस-पास के लोग देखते ही देखते तेल लुटने वालों को होड़ लग गई.  

तेल भरने की जानकारी होते ही लोग फूले नहीं समाए। वह तेल लेने के लिए अपने-अपने घरों से बाल्टी डब्बा और बोतल लेकर पहुंचने लगे। धीरे-धीरे यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते तेल लेने वाले लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई और घर ले जाने में जुट गए। ग्रामीणों ने सोयाबीन तेल की जमकर लूट की.

 टैंकर पलटते ही तेल का रिसाव होने लगा. जैसे ही ग्रामीणों ने ये दृश्य देखा,मौके का फायदा उठाते हुए जमकर तेल की लूट की। टैंकर चालक मोहम्मद शाजिद खान से बताया कि ट्रैक्टर सामने आ गई उसे बचाने के लिए मैंने इमरजेंसी ब्रेक लिया जिससे टैंकर एक साइड होकर खेत में जाकर पलट गई। चालक ने बताया कि कोलकाता से सोयाबीन कच्चा तेल लेकर बीरगंज नेपाल जा रहे थे। उसी उपरांत ट्रैक्टर बचाने को लेकर पलट गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !