Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Strait Of Hormuz Crisis: हॉर्मुज तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत, LPG से भरे दो जहाज सुरक्षित निकले

Strait Of Hormuz Crisis: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी से लदे दो भारतीय जहाज सफलतापूर्वक हॉर्मुज स्ट्रेट पार कर ओमान की खाड़ी तक पहुंच गए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है, हालांकि फिलहाल दोनों देशों के बीच कोई सक्रिय युद्ध नहीं चल रहा है।


ट्रांसपोंडर बंद कर निकले जहाज, सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलपीजी जहाज “सिमी” ने हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय कुछ देर के लिए अपना ट्रांसपोंडर बंद रखा और बाद में ओमान की खाड़ी में देखा गया। इसी तरह “एनवी सनशाइन” जहाज ने भी स्ट्रेट पार करते वक्त यही रणनीति अपनाई। माना जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया।

भारत के लिए अहम ईंधन सप्लाई लेकर आ रहे दोनों जहाज
जानकारी के अनुसार, यूएई की रुवैस रिफाइनरी से एलपीजी लेकर निकला “एनवी सनशाइन” भारत के मंगलौर बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। वहीं “सिमी” जहाज कतर के रस लाफान पोर्ट से गुजरात के कांडला तक ईंधन पहुंचा रहा है। ऐसे समय में इन जहाजों का सुरक्षित निकलना भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ईरान-अमेरिका तनाव पर ट्रंप का बड़ा बयान
इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा था कि ईरान के साथ सीजफायर “लाइफ सपोर्ट” पर है। उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और हॉर्मुज स्ट्रेट के नियंत्रण को लेकर जारी विवाद का भी जिक्र किया। हाल ही में ट्रंप ने ईरान की ओर से भेजे गए शांति प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था।

दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद अहम है हॉर्मुज स्ट्रेट
हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में गिना जाता है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल, एलएनजी और अन्य ईंधन आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। भारत भी अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए काफी हद तक इस समुद्री मार्ग पर निर्भर है, इसलिए यहां बढ़ता तनाव पूरी दुनिया की नजरों में बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !