Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Stock Market: जुलाई के पहले ही दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स के 20 शेयरों में बंपर बढ़त

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार, 1 जुलाई 2026 को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह 9:45 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 265.73 अंक (0.35 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 76,744.40 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 88.55 अंक (0.37 प्रतिशत) चढ़कर 23,954.30 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 10 शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टोरल इंडेक्स में मीडिया और एफएमसीजी सबसे आगे
शुरुआती कारोबार में मीडिया और एफएमसीजी सेक्टर ने बाजार की तेजी का नेतृत्व किया। निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी सबसे बड़े गेनर्स रहे। इसके अलावा ऑटो, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, डिफेंस, इन्फ्रा, एनर्जी और सर्विसेज सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि मेटल और कमोडिटी सेक्टर के शेयर दबाव में रहे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली।

इन शेयरों ने दिखाई सबसे ज्यादा तेजी
सेंसेक्स के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में एमएंडएम, टाइटन, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, टीसीएस, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बीईएल शामिल रहे। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और ट्रेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेत
वैश्विक बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिले। एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता के सूचकांक बढ़त में कारोबार कर रहे थे, जबकि सोल में हल्की गिरावट रही। वहीं अमेरिकी बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की तेजी देखने को मिली। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने मंगलवार को 6,842.34 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,556.75 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

FII सतर्क, लेकिन DII की खरीदारी से बढ़ा भरोसा
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई सीरीज ऐतिहासिक रूप से शेयर बाजार के लिए सकारात्मक रही है। पिछले 10 वर्षों में निफ्टी ने जुलाई सीरीज में 7 बार सकारात्मक प्रदर्शन किया है। हालांकि इस बार विदेशी संस्थागत निवेशकों की इंडेक्स फ्यूचर्स में लॉन्ग पोजीशन घटकर 10.4 प्रतिशत रह गई है, जो लगातार 12वीं सीरीज में पहले दिन 21 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। इसके बावजूद घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी और वैश्विक सकारात्मक संकेतों से बाजार का रुख फिलहाल सकारात्मक नजर आ रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !