Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Palamu Train Accident: पलामू में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, मौके पर दर्दनाक मौत

Palamu Train Accident: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में छात्रा की जान चली गई. जपला रेलवे स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर बक्शी हाई स्कूल के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतका की पहचान देवरी ओपी क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी बबीता कुमारी, पिता सतेंद्र के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

घटना की सूचना जीआरपी डालटनगंज को भी दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.



इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !