Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Simdega News : अंतरराज्यीय बालू तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

Simdega News : जिले में अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े दो बालू तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ से अवैध बालू लेकर आ रहे थे तस्कर, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, कुरडेग थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ की ओर से एक ट्रैक्टर में अवैध बालू लादकर दो तस्कर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने भलमंडा गांव के पास छापेमारी की योजना बनाई और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

खनन विभाग के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर जांच की, जिसमें अवैध रूप से बालू लदा पाया गया। मौके पर मौजूद दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी के आवेदन पर कुरडेग थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही जिले में अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !