Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Seraikela News: सरायकेला में भाजपा का धरना, बिजली-पानी संकट को लेकर सरकार पर हमला

Seraikela News: सरायकेला जिला मुख्यालय में गुरुवार को भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने कहा कि भीषण गर्मी और सुखाड़ के बीच जिले के लोग बिजली कटौती और जल संकट से परेशान हैं. उन्होंने प्रशासन को करीब 300 खराब चापाकलों की सूची सौंपते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग की.

उन्होंने बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. हरे कृष्णा प्रधान ने कहा कि एक तरफ सरकार बिजली बिल माफी की बात करती है, वहीं दूसरी ओर गरीबों को हजारों रुपये के बकाया बिल भेजे जा रहे हैं.

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो पार्टी राज्य स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि यह धरना केवल चेतावनी है और जनता के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.

धरना प्रदर्शन में दिनेशानंद गोस्वामी, अभय सिंह, उदय प्रताप सिंह देव, मेयर संजय सरदार, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, अनंतराम टुडु, ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, रितिका मुखी, सारथी महतो, अनिता पारित, अनीशा सिन्हा, सुनीता मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !