Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jharkhand News : खूंटी में 2 लाख का डोडा बरामद, कार छोड़ जंगल की ओर भागा चालक

Jharkhand News : खूंटी पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध डोडा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक छोटा चारपहिया वाहन में डोडा लोड कर बंदगांव से मुरहू की ओर लाया जा रहा है।सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम चमराटोली मैदान के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान एक वैगनआर कार पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगी। पीछा करने पर चालक बाजीगामा रोड के पास वाहन छोड़कर पारसा जंगल की ओर फरार हो गया।


131 किलो से अधिक डोडा जब्त, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज


वाहन की तलाशी लेने पर सात प्लास्टिक बोरों में करीब 131.8 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

मामले में मुरहू थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार तस्कर की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !