Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Seraikela News: सरायकेला पुलिस की बड़ी पहल रंग लाई, चार गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है. तिरुलडीह थाना पुलिस ने चार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया.


CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल किए गए ट्रेस

थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन को ट्रैक किया. तकनीकी जांच और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उनके असली धारकों को सौंप दिए गए.

मोबाइल मिलने पर लोगों ने जताया आभार
अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से लाभुकों के चेहरे खिल उठे. उन्होंने पुलिस की तत्परता और सक्रिय कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया. लाभुकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके मोबाइल वापस मिल पाएंगे, लेकिन पुलिस के प्रयासों से उनका कीमती सामान सुरक्षित लौट आया.

एसपी की पहल से तेज हुई बरामदगी प्रक्रिया
जिले में मोबाइल फोन की बरामदगी को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की पहल पर प्रोजेक्ट डिवाइस शुरू किया गया है. इस योजना के तहत गुम या चोरी हुए मोबाइल के आईएमईआई (IMEI) नंबर को सीईआईआर पोर्टल पर ब्लॉक कर ट्रैक किया जाता है. इससे मोबाइल की लोकेशन और उपयोग की जानकारी मिलने पर उसकी बरामदगी आसान हो जाती है.

लोगों से अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल थाना में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !