Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Seraikela News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को बैल वितरित

Seraikela News: सरायकेला में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत शुक्रवार को चयनित लाभुकों के बीच दो यूनिट बैल का वितरण किया गया. कार्यक्रम प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

इस दौरान लाभुकों को पशुपालन के माध्यम से अपनी आजीविका मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि पशुधन आधारित गतिविधियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

प्रशासन की ओर से कहा गया कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है. चयनित लाभुकों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की पहल की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !