Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Seraikela News: नीमडीह में चार नई पीसीसी सड़कों का लोकार्पण, 29 लाख से अधिक की लागत से बनी सड़कें

Seraikela News: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने शनिवार को नीमडीह प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक निधि से बनी चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर सड़कों को ग्रामीणों को समर्पित किया.


सड़क निर्माण और लागत की सूची 

जानकारी के अनुसार, कादलागांव के खेकरी बांद से रंजीत मांझी के घर तक करीब 8 लाख 90 हजार 300 रुपये की लागत से सड़क बनाई गई है. वहीं कादला मोड़ से प्रामाणिक के घर तक लगभग 7 लाख 27 हजार 900 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ है.

इसके अलावा पारकीडीह में नंद मांझी के घर से नदी की ओर लगभग 7 लाख 1 हजार रुपये की लागत से सड़क बनाई गई है. वहीं रामनगर डूंगरीकुली आरईओ रोड तक करीब 6 लाख 16 हजार 900 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है. इन चारों सड़कों का कुल निर्माण कार्य 29 लाख 36 हजार 100 रुपये की लागत से पूरा किया गया है.

पक्की सड़क से लोगों को राहत 
इस मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पक्की सड़क बनने से खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन भी आसान होगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !