Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Seraikela News: चांडिल, चौका और कांदरबेड़ा में खनन विभाग की छापेमारी, चांडिल थाने में FIR दर्ज

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन और इसके कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई चौका, चांडिल और कांदरबेड़ा क्षेत्र में की गई. अभियान के दौरान अवैध तरीके से बालू के खनन, भंडारण और परिवहन से जुड़े मामलों की जांच की गई.


खनन विभाग की टीम ने की जांच
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में खान निरीक्षक और विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. टीम ने अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. मामले में संबंधित लोगों की पहचान के बाद चांडिल थाना में नामजद FIR दर्ज कराई गई है.



अवैध खनन पर प्रशासन की नजर
जिला खनन पदाधिकारी ने साफ कहा कि जिले में अवैध खनन को किसी भी हालत में चलने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है. आने वाले दिनों में भी अलग-अलग इलाकों में जांच और छापेमारी की जाएगी. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !