Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Seraikela News: खरसावां पुलिस की अनोखी पहल, सिलपिंगडा में चला जागरूकता अभियान

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर खरसावां थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान की अनोखी पहल शुरू की है। रविवार को थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में सिलपिंगडा गांव में विशेष ग्राम सभा सह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष, किशोर-किशोरियां और बच्चे शामिल हुए। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा और अफवाहों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर
थाना प्रभारी ने कहा कि यदि समाज जागरूक रहेगा तो अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों को मिलने वाले कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

महिला अधिकार और साइबर ठगी पर चर्चा
कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया। वहीं साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP और बैंक डिटेल किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी गई। किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने को कहा गया।

नशा मुक्ति और अफवाहों से बचने की अपील
युवाओं को शराब और अन्य नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। बच्चा चोरी जैसी अफवाहों को लेकर लोगों को सतर्क करते हुए सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करने और किसी भी सूचना की पुलिस से पुष्टि करने की अपील की गई।

सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, नाबालिगों को वाहन नहीं देने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही Good Samaritan कानून की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वालों को कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाती है।

बच्चों के बीच बांटी गई पाठ्य सामग्री
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से संवाद कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

समाज को सुरक्षित बनाने की पहल
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और सुरक्षित बनाना भी है। उन्होंने कहा कि खरसावां पुलिस आगे भी गांव-गांव जाकर ऐसे जागरूकता अभियान चलाती रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !