Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Seraikela News: कांड्रा थाना अंतर्गत कालाझोर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाझोर गांव में बुधवार को एक हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई. गिट्टी उतारने के दौरान ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका.

मृतक की पहचान सुखदेव महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलने पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !