Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Seraikela News: कपाली में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा, तीन महिलाएं घायल, दो बच्चे सुरक्षित

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में शुक्रवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद तीन महिलाएं मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं, जबकि दो बच्चे सुरक्षित बच गए.

मलबे में दब गईं तीन महिलाएं
हादसे में 62 वर्षीय हसीना बानो, 45 वर्षीय नाजनीन बानो और 25 वर्षीय मुस्कान घायल हुई हैं. मकान गिरने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया.
स्थानीय लोगों ने मलबे से तीनों महिलाओं को बाहर निकाला और इलाज के लिए टीएनबी नर्सिंग होम पहुंचाया. फिलहाल तीनों का इलाज चल रहा है.



सूचना मिलने पर पहुंची कपाली पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद कपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे की स्थिति की जानकारी ली. 



जर्जर मकानों के सर्वे की मांग
लगातार बारिश के बीच कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है.



लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में ऐसे मकानों का सर्वे कराने और जरूरतमंद परिवारों को राहत के साथ सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !