Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Jamshedpur School Auto Accident: जमशेदपुर के सिदगोड़ा में पलटी स्कूली बच्चों से भरी ऑटो, दो मासूम गंभीर रूप से घायल, चालक पर गांजा पीने का आरोप

Jamshedpur School Auto Accident: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श आरक्षी मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गई. हादसे में ऑटो में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.



स्थानीय लोगों ने बच्चों को पहुंचाया अस्पताल
ऑटो पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत दौड़कर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला. घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.



चालक पर गांजा पीने का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया. लोगों का दावा है कि ऑटो से गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाली दो चिलम भी बरामद हुई हैं. हालांकि, चालक ने वास्तव में नशा किया था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. इसका फैसला पुलिस जांच के बाद ही होगा.



सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !