Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Seraikela News: ईचागढ़-राजनगर में आजीविका की नई उड़ान, किसानों को मिला संबल

Seraikela News: सरायकेला जिले के ईचागढ़ और राजनगर प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुधन और कुक्कुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को सशक्त करना और स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देना है। 

ईचागढ़ में बैल जोड़ी का वितरण
ईचागढ़ प्रखंड में कृषकों के बीच 08 यूनिट बैल जोड़ी वितरित की गई। इससे किसानों को खेती किसानी कार्यो में सुविधा मिलेगी और उत्पादन क्षमता के साथ उनकी आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

राजनगर में बतख चूजों से बढ़ेगा रोजगार
राजनगर प्रखंड में 29 यूनिट बतख चूजों का वितरण किया गया। यह पहल लाभुकों को कुक्कुट पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर प्रदान करेगी।

आजीविका सुदृढ़ करने पर जोर
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधनों को मजबूत करना है। इस दौरान अधिकारियों ने लाभुकों को पशुपालन और कुक्कुट पालन को निरंतर जारी रखने तथा योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !