Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Jamshedpur Breaking: सोनारी में AC ब्लास्ट से दहला आवास टावर, फ्लैट में लगी भीषण आग, स्थानीय युवकों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur Breaking: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मूनी बाबा मंदिर के ठीक सामने स्थित आवास टावर (Awas Tower) में शनिवार रात लगभग सवा नौ बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (AC) में जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे फ्लैट से धुएं का गुबार निकलने लगा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है और फ्लैट में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


रूपनगर के युवकों ने पेश की बहादुरी की मिसाल

हादसे के बाद जब टावर में चीख-पुकार मची, तब पास के रूपनगर मोहल्ले से रविदास और उसके साथियों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। आग की लपटों की परवाह किए बिना रविदास और उनके दोस्तों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। स्थानीय संसाधनों और सूझबूझ की मदद से इन युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय रहते ये युवक मदद के लिए नहीं पहुँचते, तो आग टावर के अन्य फ्लैटों में भी फैल सकती थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !