Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Ranchi News : JSSC ने विशेष शिक्षा सहायक आचार्य परीक्षा-2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की

Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। 22 से 25 जून 2026 तक आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी रिस्पॉन्स शीट, अस्थायी उत्तर कुंजी और आपत्ति दर्ज करने का लिंक देख सकते हैं।


7 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से 7 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की गई आपत्तियां ही स्वीकार की जाएंगी। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए दावों पर आयोग विचार नहीं करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !