Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Ranchi News : JPSC अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते का इस्तीफा राजभवन पहुंचा, जल्द जारी होगा स्वीकृति आदेश

Ranchi News : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते का इस्तीफा राजभवन पहुंच गया है। राज्यपाल सचिवालय में इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, अगले एक घंटे के भीतर इस्तीफा स्वीकार किए जाने से संबंधित आधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है।


CID और रांची पुलिस की छापेमारी के बाद दिया इस्तीफा

एल. ख्यांग्ते का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के आरोपों की जांच चल रही है। मंगलवार को सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने आयोग के कार्यालय में छापेमारी की थी। इसी कार्रवाई के बाद उनके इस्तीफा देने की सूचना सामने आई थी।

राजभवन में शुरू हुई औपचारिक प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह उनका इस्तीफा राज्यपाल सचिवालय पहुंचा, जिसके बाद उसे स्वीकार करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अब राजभवन की ओर से इस्तीफा स्वीकृत होने का आधिकारिक आदेश जारी होने का इंतजार है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !