Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Current News: SRCC में पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले:- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया कार्यक्रम

Current News: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि युवाओं, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर संवाद के लिए मिले मंच का इस्तेमाल राजनीतिक संदेश देने के लिए किया गया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।


खड़गे बोले:- विपक्ष को अलग-अलग नाम देना मोदी सरकार की रणनीति

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “Modus Operandi” लोकतंत्र में उठने वाले सवालों को दबाने के लिए विपक्ष को अलग-अलग विशेषण देने की रही है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की कथित नाकामियों से ध्यान हटाने की कोशिश होती है।

खड़गे ने अपनी पोस्ट में “नाराज फूफा”, “दिमागी नक्सल”, “अरबन नक्सल”, “खान मार्केट गैंग”, “आंदोलनजीवी” और “परजीवी” जैसे शब्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि विशेषण बदलते रहते हैं, लेकिन मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलतीं।

बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर सरकार पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के कॉलेज कार्यक्रम को लेकर तंज कसते हुए लिखा कि Outreach की जरूरत तभी पड़ती है, जब कोई “Out of Reach” हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना Report Card सामने रखा, लेकिन देश का युवा भी अपना Report Card लेकर खड़ा है।

खड़गे के मुताबिक युवाओं के इस Report Card में बेरोजगारी, लंबे समय से लंबित सरकारी भर्तियां, पेपर लीक से परेशान छात्र और लगातार महंगी होती शिक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। कांग्रेस ने कहा कि इन्हीं सवालों पर युवाओं से संवाद की जरूरत थी।


SRCC में पीएम मोदी ने "OG" और "दिमागी नक्सल" का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के SRCC के शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उन्होंने दिल्ली मेट्रो से यात्रा की थी। छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कॉलेज के पूर्व छात्रों का जिक्र करते हुए कहा था कि उनकी भाषा में कहें तो इस कॉलेज के पूर्व छात्र “OG यानी Original Gangster” हैं। उन्होंने कहा था कि वे धुरंधर भले न हों, लेकिन दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने लाल किले से 15 अगस्त को दिए गए भाषण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा था कि उस दिन उन्होंने “दिमागी नक्सल” शब्द का इस्तेमाल करते हुए होम्योपैथी की गोली देने की बात कही थी। पीएम ने होम्योपैथी के उदाहरण के जरिए कहा था कि इलाज से बीमारी कुछ समय के लिए और उभरती है।

"नाराज फूफा" वाले बयान से विपक्ष पर साधा था निशाना

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में विपक्ष पर हमला करते हुए “नाराज फूफा” का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि हर काम को लेकर “इसकी क्या जरूरत है” कहने वाले लोगों का एक ही सवाल रहता है।

पीएम मोदी ने कहा था कि ऐसे लोगों ने बुलेट ट्रेन, UPI और नई संसद जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी सवाल उठाए थे। इसी भाषण के दौरान उन्होंने “दिमागी नक्सल” को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा था। अब कांग्रेस ने इन्हीं टिप्पणियों को आधार बनाकर प्रधानमंत्री पर राजनीतिक मुद्दों को युवाओं के कार्यक्रम में लाने का आरोप लगाया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !