Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Ranchi News : 469 करोड़ की लागत से बनेगा अरगोड़ा से डिबडीह तक फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात

Ranchi News : राजधानी रांची में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ी पहल की है। पथ निर्माण विभाग ने अरगोड़ा चौक से डिबडीह पुल तक एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 469.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


3.8 किलोमीटर लंबा होगा एलिवेटेड रोड


यह एलिवेटेड रोड हरमू स्थित KAV रेस्तरां के पास से शुरू होकर डिबडीह पुल के समीप सेलर नॉट रेस्तरां तक बनाया जाएगा। परियोजना में कठल मोड़ (चापुटोली) और अशोक नगर रोड नंबर-3 की ओर अतिरिक्त कनेक्टिंग लेग भी शामिल किए गए हैं, जिससे आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

पूरे प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 3.804 किलोमीटर होगी, जिसमें सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल है। इस योजना को झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से पूरा किया जाएगा।


दो चरणों में पूरा होगा निर्माण कार्य


सरकार ने इस परियोजना को दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 280.62 करोड़ रुपये खर्च कर 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जाएगा। वहीं वित्तीय वर्ष 2027-28 में शेष 40 प्रतिशत कार्य लगभग 189 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा।

इस परियोजना को पहले ही मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल चुकी है। फ्लाईओवर बनने के बाद अरगोड़ा चौक, हरमू, अशोक नगर और डिबडीह इलाके में रोज लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !