Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Ranchi News : 14 माह बाद अनिल टाइगर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Ranchi News : अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिछले 14 माह से फरार चल रहे आरोपी और कथित सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।


हत्या की साजिश और नेटवर्क की जांच जारी


पुलिस के मुताबिक सूरज पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश रचने और घटना को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है। कांके चौक के पास हुए इस चर्चित हत्याकांड के बाद से ही वह फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

फिलहाल रांची पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !