Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Ranchi News : शादी में गया परिवार, घर में 7 लाख के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ`

Ranchi News : राजधानी के रातू थाना क्षेत्र के सुण्डील बसाई टोली में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शादी में गया था परिवार, लौटने पर मिला टूटा ताला

पीड़िता आकृति कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था।

सोने-चांदी के कई जेवर चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जांच के दौरान सोने की चेन, झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, कमरधनी, पायल, चांदी की चेन, बिछिया समेत कई कीमती जेवर गायब मिले। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुटी है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !