Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Jamshedpur Band: जमशेदपुर बंद के समर्थन पर सांसद विद्युत वरण महतो ने जताया आभार, बोले:- अपराध नहीं रुका तो आंदोलन जारी रहेगा

Jamshedpur Band: जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और डबल डाउन बार के बाहर करनी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में एनडीए के आह्वान पर हुए जमशेदपुर बंद को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने जनता का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा, एनडीए घटक दलों और जमशेदपुर महानगर इकाई के नेतृत्व में आयोजित बंद को लोगों का व्यापक समर्थन मिला.

सांसद ने कहा कि बंद के दौरान व्यापारियों, आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगे आकर समर्थन दिया. उन्होंने शहरवासियों से मिले सहयोग के लिए भाजपा, जमशेदपुर महानगर इकाई और एनडीए की ओर से धन्यवाद दिया.

झारखंड के बड़े शहरों में अपराध बढ़ने का आरोप
सांसद विद्युत वरण महतो ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमशेदपुर के साथ रांची, धनबाद और गिरिडीह जैसे शहरों में भी अपराध बढ़े हैं. हत्या, छिनतई, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं से आम लोग चिंतित हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में सरकार और पुलिस का भय नहीं रह गया है. सांसद ने कहा कि अपराध नियंत्रण के बजाय पुलिस बल का बड़ा हिस्सा वाहन जांच में लगा रहता है, जबकि चोरी, छिनतई और गंभीर अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

नए एसएसपी को काम करने के लिए मिलेगा समय
सांसद ने कहा कि जमशेदपुर में नए वरीय पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में पदभार संभाला है. ऐसे में उन्हें कानून-व्यवस्था सुधारने और अपराधियों पर कार्रवाई के लिए करीब एक सप्ताह से 10 दिन का समय दिया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी अपराध पर नियंत्रण नहीं हुआ तो भाजपा और एनडीए जनता के साथ मिलकर आगे आंदोलन करेंगे. सांसद ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य सरकार को कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए बाध्य करना है, ताकि शहर में आम लोगों का जीवन सुरक्षित और शांतिपूर्ण रह सके.



तबीयत खराब होने के कारण बंद में शामिल नहीं हो सकीं पूर्णिमा साहू
जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू भी बंद के कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं पहुंच सकीं. बता दें पिछले सप्ताह स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर पार्टी की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं दी गई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !