Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Ranchi News : वेतन घोटाले के बाद वाणिज्यकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 64 लिपिकों का तबादला

Ranchi News : ट्रेजरी वेतन घोटाले के बाद वाणिज्यकर विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत 64 लिपिकों का तबादला कर दिया है। विभाग ने सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।


विभागीय आदेश के अनुसार, तबादला आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयों के सक्षम अधिकारियों को सौंपी गई है, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कर्मचारी नए कार्यस्थल पर योगदान सुनिश्चित कर सकें।

वित्त विभाग के निर्देश पर हुई कार्रवाई

स्थानांतरित कर्मचारियों में 19 प्रधान लिपिक, 20 उच्च वर्गीय लिपिक और 25 निम्न वर्गीय लिपिक शामिल हैं। गौरतलब है कि ट्रेजरी वेतन घोटाले के बाद वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिया था कि एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत लिपिकों का अनिवार्य रूप से तबादला किया जाए। इसी निर्देश के अनुपालन में वाणिज्यकर विभाग ने यह प्रशासनिक कार्रवाई की है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !