Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Ranchi News : राजधानी की सड़क पर नशे में हंगामे के बिच युवक युवतियों का संगीन आरोपों का खेल

Ranchi News : शहर में नशे की हालत में कुछ युवक और युवतियों द्वारा सड़क पर हंगामा करने की खबर आई है। दरअसल मामला पंडरा ओपी क्षेत्र की है जहाँ कुछ युवक और युवतियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे में एक युवती ने कार सवार युवकों पर गंभीर आरोप लगाए। विवाद इतना बढ़ा की युवती ने उन पर दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप भी लगाए गए, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दोनों पक्षों में पहले से थी पहचान, पैसों का हो सकता है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा विवाद लालपुर स्थित एक बार से शुरू हुआ, जहां नशे के दौरान युवक-युवतियों के बीच कहासुनी हुई। डांस के बाद शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि सड़क पर हंगामे में बदल गया। सूचना मिलते ही पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी युवक-युवतियों को थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

शुरुआत में युवती ने युवकों पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में मामला कुछ और ही सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते थे, और अब मामला पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद की ओर इशारा कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !