Bokaro News : बोकारो जिला परिषद की अध्यक्ष सुनीता विफर पड़ी एसपी पर आरोप लगाया कि एसपी उनकी हत्या कराना चाहते हैं। 9 महीने के अपने कार्यकाल में एसपी ने उनके छह बार अंगरक्षक वापस लिए। अंगरक्षक वापस लेकर उन्हें असुरक्षित कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आने के कारण उन्हें सिक्योरिटी थ्रेट है। सुनीता देव ने बोकारो में प्रेस कांफ्रेंस करके एसपी से सवाल किया की आखिर उनसे अंगरक्षक वापस क्यों लिया और उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है । उन्होंने साफ-साफ कहा अगर उनके साथ कुछ अनहोनी होती है तो होंगे बोकारो के एसपी जिम्मेदार होंगे।
बोकारो में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस ,लगाई सुरक्षा की गुहार
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों को केवल स्टेटस सिंबल के तौर पर अंगरक्षक दिए गए हैं, जबकि जिनकी वास्तव में सुरक्षा की जरूरत है, उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें सुरक्षा के लिए अंगरक्षक दिया गया था, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर पहले हमला हो चुका है, इसके बावजूद उनकी सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया गया। अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखकर उचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं उन्होंने बोकारो एसपी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार संपर्क करने के बावजूद उनका फोन नहीं उठाया गया, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।