Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Ranchi News : भाजयुमो के प्रदर्शन पर कांग्रेस का पलटवार, JPSC पर आरोपों को बताया निराधार

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने जेपीएससी को लेकर भाजयुमो के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के हितों की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश है।


शाहदेव ने कहा कि भाजपा के 19 वर्षों के शासनकाल में केवल पांच बार जेपीएससी परीक्षा आयोजित हुई, जबकि हेमंत सोरेन सरकार ने लंबित परीक्षाओं का आयोजन कर कई पदों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की हैं। उन्होंने बताया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया भी जारी है।

JPSC की कार्यप्रणाली का किया बचाव, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने कहा कि जेपीएससी पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के तहत कार्य कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजयुमो वास्तव में युवाओं के रोजगार को लेकर गंभीर है, तो उसे केंद्र सरकार से रोजगार संबंधी वादों पर जवाब मांगना चाहिए। कांग्रेस का दावा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !