Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Ranchi News : बालू घाटों की लीज अब जिलों में होगी मंजूर, सरकार के फैसले से राहत की उम्मीद

Ranchi News : झारखंड में लंबे समय से जारी बालू संकट को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बालू घाटों की खनन लीज स्वीकृत करने का अधिकार जिलों के उपायुक्तों को दिया गया है। हेमंत सोरेन ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद खान विभाग ने सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।सरकार के इस फैसले के बाद लीज डीड की प्रक्रिया में फंसे बालू घाटों को जल्द शुरू किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इससे बाजार में बालू की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों में भी कमी आएगी।


निर्माण कार्यों को मिलेगी गति


अब तक लीज प्रक्रिया में देरी के कारण कई जिलों में बालू घाट बंद पड़े थे। इसका सीधा असर निर्माण कार्यों पर पड़ रहा था और लोगों को महंगे दामों पर बालू खरीदना पड़ रहा था।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिला स्तर पर ही पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे समय की बचत होगी और बालू घाटों का संचालन तेजी से शुरू हो सकेगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !