Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Ranchi News : पीएलएफआई सदस्य की गिरफ्तारी पर विवाद, संगठन ने पुलिस के दावे को नकारा

Ranchi News : खूंटी पुलिस द्वारा पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य बताकर गिरफ्तार किए गए राजेश महतो उर्फ राजेश यादव उर्फ मोहन कुमार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस जहां आरोपी को उग्रवादी गतिविधियों में शामिल बता रही है, वहीं पीएलएफआई ने प्रेस रिलीज जारी कर उससे किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि 13 मई को आरोपी को खूंटी-तिरला मार्ग स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लेवी वसूली, धमकी, आगजनी और फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल रहा है।


हथियार, कारतूस और पर्चे बरामद


पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और उग्रवादी संगठन से जुड़े पर्चे बरामद किए गए हैं। पूछताछ में कई अन्य जानकारियां भी सामने आने की बात कही जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग नामों का इस्तेमाल करता था और लंबे समय से सक्रिय था। मामले में आगे की जांच जारी है।


PLFI ने जारी किया प्रेस रिलीज


गिरफ्तारी के बाद पीएलएफआई की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया कि गिरफ्तार व्यक्ति संगठन का सदस्य नहीं है। संगठन ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाए हैं।

इधर पुलिस अब उस प्रेस रिलीज की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बयान जारी करने वाला व्यक्ति कौन है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !