Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Ranchi News : पंचायत समिति सदस्य पर मनरेगा में फर्जी मजदूरी लेने का आरोप, सरकार ने दिए जांच के आदेश

Ranchi News : गोड्डा जिले के पोड़ेयाहाट प्रखंड की देवदांड पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार रक्षित पर मनरेगा में अनियमितता का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं।


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विकास कुमार रक्षित और उनकी पत्नी प्रियंका कुमारी का नाम मनरेगा मजदूर के रूप में दर्ज कर बिना काम किए मजदूरी का भुगतान किया गया। दोनों को विभिन्न मनरेगा योजनाओं में मजदूर दिखाकर भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया है।

प्रज्ञा केंद्र और ग्राहक सेवा केंद्र संचालन का भी जिक्र, रिपोर्ट तलब

शिकायत के अनुसार विकास कुमार रक्षित प्रज्ञा केंद्र के साथ-साथ झारखंड ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का भी संचालन करते हैं। ऐसे में मनरेगा में मजदूर के रूप में उनका नाम दर्ज होने और भुगतान मिलने पर सवाल उठाए गए हैं।

राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !