Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Ranchi News : दुमका में SH-18 के चौड़ीकरण को मंजूरी, 221.40 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत

Ranchi News : झारखंड सरकार ने दुमका जिले में गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे-18 (SH-18) के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 221.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना के तहत करीब 51.93 किलोमीटर लंबी सड़क को पेव्ड शोल्डर के साथ टू-लेन में विकसित किया जाएगा।


सड़क निर्माण के साथ-साथ बिजली के खंभों, पाइपलाइन और अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य भी किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।

दो चरणों में होगा निर्माण, हर माह होगी प्रगति की समीक्षा

परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल कार्य का 60 प्रतिशत हिस्सा पूरा किया जाएगा, जिस पर 132.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शेष 40 प्रतिशत कार्य वित्तीय वर्ष 2027-28 में 88.56 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

इस परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दुमका पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को सौंपी गई है। वहीं, निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी के लिए मुख्य अभियंता प्रत्येक माह समीक्षा करेंगे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !