Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Ranchi News : झारखंड में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, वरिष्ठ अधिकारियों ने बूथों का किया निरीक्षण

Ranchi News : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान को प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए राज्य के वरिष्ठ अधिकारी लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की जा रही है।


खूंटी, सरायकेला और रांची में अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड स्थित मतदान केंद्र संख्या 84, 87 और 89 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और बीएलए-2 के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।

वहीं, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने सरायकेला जिले का दौरा कर मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म समय पर पहुंचाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद मतदान केंद्र संख्या 96 पर अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की।

इधर, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता ने रांची के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाए रखने के निर्देश दिए।

हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करने पर जोर

उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) धीरज कुमार ठाकुर ने हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने तय समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने और अभियान को गंभीरता से संचालित करने का निर्देश दिया।

निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही अपात्र या त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को समय रहते संशोधित किया जा सके। इसी उद्देश्य से राज्यभर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण और निगरानी की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !