Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Jamshedpur Crime News: बर्मामाइंस में युवक पर जानलेवा हमले और लूट का आरोप, 15-20 लोगों पर पिस्तौल-चापड़ से हमला करने का आरोप

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के भक्तिनगर में एक युवक पर हथियारों से लैस लोगों द्वारा हमला करने और जेवर लूटने का मामला सामने आया है. भक्तिनगर निवासी धनेश्वर सिन्हा ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है.

आधी रात को घर के पास हुआ हमला
शिकायत के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे धनेश्वर सिन्हा पर हमला किया गया. उनका आरोप है कि शिवा देशमुख, शिवम, मन्नू, लैडा, बंटी नेपाली, संदीप देशमुख, भोला और जनैया समेत 15 से 20 लोग मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित का कहना है कि इनमें कुछ लोग बाहर से आए थे, जबकि अन्य की पहचान उन्होंने अपनी शिकायत में नाम के साथ की है.

लाठी-डंडे से लेकर पिस्तौल और चापड़ तक का आरोप
धनेश्वर सिन्हा के अनुसार, हमलावरों के पास लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, चापड़, पिस्तौल और पेपर कटर जैसे हथियार थे. मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन और हाथ से चांदी का ब्रेसलेट भी जबरन छीन लिया. हमले में उन्हें गंभीर चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है. घटना के दौरान आसपास के लोग जब धनेश्वर सिन्हा को बचाने के लिए आगे आए, तो आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी पिस्तौल दिखाकर धमकाया. पीड़ित के मुताबिक, इस दौरान इलाके में भय का माहौल बन गया.

एफआईआर और सुरक्षा की मांग
धनेश्वर सिन्हा ने बर्मामाइंस थाना प्रभारी से शिकायत में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने खुद और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है. फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !