Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News : झारखंड भवन नियमितीकरण योजना का ऑनलाइन पोर्टल 14 मई को होगा लॉन्च

Ranchi News : झारखंड में भवन नियमितीकरण योजना को आम लोगों तक पहुंचाने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार 14 मई को ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगी। गुरुवार सुबह 11 बजे प्रोजेक्ट भवन में नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार इस पोर्टल का उद्घाटन करेंगे।झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और विशेष समिति के चेयरमैन किशोर मंत्री ने बताया कि यह योजना उन हजारों लोगों के लिए राहत लेकर आएगी, जिनके भवनों में मामूली विचलन के कारण नियमितीकरण की समस्या बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि चैम्बर इस योजना को आम जनता तक पहुंचाने में सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

प्रक्रिया होगी आसान और पारदर्शी, शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा

चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने के बाद भवन नियमितीकरण की प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी हो जाएगी। इससे लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और आवेदन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सकेगी।

महासचिव रोहित अग्रवाल ने राज्य सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजना राज्य में शहरी विकास को नई दिशा देने में मददगार साबित होगी। साथ ही लोगों को भवन संबंधित मामलों में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !