Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Ranchi News : झारखंड जेल विवाद पर भाजपा का हमला, न्यायिक जांच की मांग

Ranchi News : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जेल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता अजय शाह ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि बिरसामुंडा सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण हुआ और मामले को दबाने की कोशिश की गई।भाजपा का आरोप है कि महिला कैदी के गर्भवती होने के बाद उसे बाहर ले जाकर गर्भपात कराया गया।


जेल प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल


अजय शाह ने दावा किया कि अप्रैल 2024 में महिला कैदी की प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन बाद में दोबारा जांच कराई गई। भाजपा ने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार टेस्ट कराने की जरूरत क्यों पड़ी।

पार्टी ने जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर और जेल आईजी सुदर्शन मंडल की भूमिका पर भी सवाल उठाए। भाजपा का आरोप है कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय सबूत छिपाने और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश हुई।


महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग तक जाएगा मामला


प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा ने जेल प्रशासन से जुड़े पुराने विवादों का भी जिक्र किया। पार्टी का कहना है कि पहले भी महिलाओं के शोषण और जेल में अपराधियों को सुविधा देने जैसे आरोप सामने आ चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले को महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष भी उठाया जाएगा।

अजय शाह ने कहा कि यदि किसी महिला पर पद और सत्ता का दबाव बनाकर संबंध बनाए जाते हैं, तो कानून उसे कस्टोडियल रेप मानता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !