Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Ranchi News : पूर्व हजारीबाग डीसी पर शराब सेवन और दुर्व्यवहार का आरोप, NCSC ने मांगी रिपोर्ट

Ranchi News : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने हजारीबाग के पूर्व उपायुक्त और जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप सिंह से जुड़े मामले में संज्ञान लेते हुए हजारीबाग डीसी और एसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।


VIP कमरे में शराब सेवन और दुर्व्यवहार का आरोप


आरोप है कि हजारीबाग परिसदन के वीआईपी कमरे में शराब सेवन किया गया और नशे की हालत में दुर्व्यवहार हुआ। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पूरे मामले में प्रशासनिक संरक्षण दिया गया।

आयोग ने एफआईआर संख्या, दर्ज धाराओं, गिरफ्तारी की स्थिति, चार्जशीट रिपोर्ट और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुआवजा भुगतान से जुड़ी जानकारी भी मांगी है।


जवाब नहीं देने पर समन की चेतावनी


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने स्पष्ट कहा है कि तय समयसीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया जा सकता है।

बताया गया कि हजारीबाग निवासी विशाल कुमार वाल्मीकि ने शिकायत दर्ज कर राजनीतिक और जातिवादी मानसिकता से प्रेरित होकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई शुरू की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !