Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Bokaro News: बोकारो में दिनदहाड़े फायरिंग, चाय दुकान पर बैठे युवक पर हमला

Bokaro News: बोकारो जिला के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर के पास सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चाय पी रहे जयराम प्रसाद पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उस पर फायरिंग की, जिसमें गोली उसकी दाहिनी जांघ में लगी। इसके बाद जान बचाकर भाग रहे जयराम पर चाकू से भी हमला किया गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाय दुकान पर बैठे जयराम पर हमला, जमीन विवाद में बूट्टू सिंह पर आरोप
घायल जयराम प्रसाद ने बताया कि वह चाय दुकान पर बैठा था, तभी बुलेट और बाइक पर सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद जब वह भागने लगा तो हमलावरों ने चाकू से भी वार किया। जयराम के मुताबिक जमीन विवाद और रंगदारी की मांग को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में बूट्टू सिंह का नाम सामने आया है।

जयराम पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि जयराम प्रसाद अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ हत्या समेत कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !